सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 16 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। यह निर्माण कार्य वेदी के घर से लेकर अमित राठौर के घर तक कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के लिए परिषद लगातार कार्य कर रही है। नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा तथा आमजन को आवागमन में भी सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद कमलेश राठौर, राजेश माझी, नरेंद्र राजपूत एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 22 मई 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : वार्ड क्रमांक 16 में 7 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ
सीहोर : वार्ड क्रमांक 16 में 7 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें