सीहोर। शहर के बड़ा बाजार स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन मंदिर समिति के तत्वावधान में किया गया। सुबह समिति के पदाधिकारियों ने भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया और रात में महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं का भंडारा समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, कमलेश पारिक, महेश पारिक आदि ने स्वागत और सम्मान करते हुए भोजन प्रसादी का वितरण किया। भंडारे के आयोजन से पहले रात्रि सात बजे महाआरती का आयोजन किया गया। समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, राजीव गुजराती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित अन्य अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई। देर रात तक चले इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे।
सोमवार, 18 मई 2026
सीहोर : पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति ने किया भंडारे का आयोजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें