- अभिनव व्यास 70 रन और कप्तान अताउल्ला खान ने खेली 50 रन की पारी
आईएसआई वॉरियर्स के कप्तान शिव परमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, आईएसआई लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिनव व्यास 70 रन ओर कप्तान अताउल्ला खान के नाबाद 50 रनो की कप्तानी पारी की बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 182 रनो का टारगेट सामने वाली टीम को दिया, आईएसआई वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ धीमान ने 6 विकेट दिव्यम, नैतिक ओर अक्षत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य पीछा करने उतरी आईएसआई वॉरियर्स की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई ओर मैच 97 रनों के बड़े अंतर से हार गई, आईएसआई वॉरियर्स की ओर से सिर्फ कप्तान शिव ने 35 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आईएसआई लीजेंड्स की ओर से अभिनव ने 3, समर्थ, अताउल्ला खान ने 2-2 ओर लोकेंद्र ने 1 विकेट प्राप्त किया दो बल्लेबाज रन आउट हुए। आयोजन समिति की ओर से मोनू परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों की कुल 4 टीमें बनाई गई हे जो पूरे टूर्नामेंट में एक दूसरे से 1-1 लीग मैच खेलेगी टॉप 2 टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी। कोच अक्षय दुबाने ने बताया कि मंगलवार का मुकाबला आईएसआई स्ट्राइकर्स ओर आईएसआई टाइटंस के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें