पटना : 29, 30 एवं 31 मई को सदाकत आश्रम में आयोजित होगा सर्वोदय संकल्प शिविर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मई 2026

पटना : 29, 30 एवं 31 मई को सदाकत आश्रम में आयोजित होगा सर्वोदय संकल्प शिविर

  • गांधी-नेहरू की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

Rajesh-ram
पटना (रजनीश के झा), 20 मई । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने आगामी 29, 30 एवं 31 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित होने वाली सर्वोदय संकल्प शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक संचालन समिति का गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन को  इस समिति का संयोजक तथा अरविंद चौधरी को सह-संयोजक बनाया गया है। संचालन समिति के अन्य सदस्यों में प्रो. कुमारी अनिता, राजीव शर्मा, राजेश रंजन पप्पू, इबरार राजा, खुशबू कुमारी, ब्रह्म प्रकाश, पूनम यादव, विनय राव, नीतीश कुमार सिंह, तारक चौधरी, प्रभुनाथ राम, विश्वनाथ बैठा, सुशीला चंद्रवंशी, श्वेता राम तथा नंद किशोर यादव  बनाए गए हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों और मूल्यों से अवगत कराना है। ज्ञातव्य है कि सर्वोदय संकल्प शिविर पहला चरण 18, 19 एवं 20 अप्रैल को सदाकत आश्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 40 से अधिक पार्टी नेताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: