पटना : सामाजिक न्याय व वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे पंडित नेहरू : राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

पटना : सामाजिक न्याय व वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक थे पंडित नेहरू : राजेश राम

  • 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

Bihar-congress-tribute-congress
पटना (रजनीश के झा), 27 मई । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का जीवन ही वैश्विक आदर्श है। सामाजिक न्याय व वैज्ञानिक दृष्टिकोण आधारित दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक के रूप में पंडित नेहरू को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की जिस मजबूत नींव को स्थापित किया और एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण व प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया वो हम सब के लिए प्रेरणादायक है। स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित नेहरू का दूरदर्शी नेतृत्व हमेशा देश को उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त करता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश की सामूहिक चेतना को प्रेरित किया और समावेशी व प्रगतिशील राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया। इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, कुमार आशीष, डा0 संजय यादव, करूणा सागर, चन्द्रप्रकाश सिंह, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, कमलदेव नारायण शुक्ला, संजय कुमार पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनन्द साहू, विनीता भगत, नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी, विशाल यादव, रंजीत कुमार बाल्मीकी, राहुल भारद्वाज, सत्येन्द्र प्रसाद, अभय कुमार, अखिलेश्वर सिंह, मृत्यंजय कुमार सिंह, इन्द्रदेव प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद वर्मा, निशांत करपटने, रौशन कुमार सहित अन्य नेताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कोई टिप्पणी नहीं: