वाराणसी : कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, संगठन को गांव-गांव तक करेंगे मजबूत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

वाराणसी : कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, संगठन को गांव-गांव तक करेंगे मजबूत

  • नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल का रोहनिया में भव्य स्वागत, 2027 की तैयारियों का किया आह्वान
  • ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं के बीच हुआ अभिनंदन, कैबिनेट मंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Bjp-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल का रविवार को रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भाजपा के जयघोष और संगठनात्मक उत्साह का माहौल देखने को मिला। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला विशाल संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


रामसकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और सबको साथ लेकर चलना ही भाजपा की कार्यशैली है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराने के लिए प्रयास करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, काशी प्रांत अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सुजीत सिंह, विधायक अवधेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी रामसकल पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं: