वाराणसी : रिजल्ट आया तो खिल उठी काशी, मेधावियों ने मचाया धमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 मई 2026

वाराणसी : रिजल्ट आया तो खिल उठी काशी, मेधावियों ने मचाया धमाल

  • टॉपर्स की चमक से जगमगाई काशी, सीबीएससी रिजल्ट में सनबीम ने फिर साबित की बादशाहत
  • 1291 विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, 334 छात्रों ने पाए शतक, दीया ने 98.4% से किया कमाल.  अग्रिमा, अर्णव और मनस्वी बने सफलता के नए सितारे 

Board-result-varanashi
वाराणसी (सुरेश गांधी). सीबीएसई कक्षा-12 के परीक्षा परिणामों में इस बार भी वाराणसी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सनबीम शिक्षण समूह ने अपनी उत्कृष्टता का परचम लहरा दिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सनबीम समूह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया। परिणाम घोषित होते ही भगवानपुर, लहरतारा, वरुणा, सनसिटी और सारनाथ शाखाओं में जश्न का माहौल बन गया। कहीं मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं विद्यार्थियों ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ अपनी सफलता का उत्सव मनाया। इस वर्ष सनबीम समूह की पांचों शाखाओं से कुल 1291 छात्र-छात्राएं सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज कराया। इतना ही नहीं, 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। परिणामों की श्रेष्ठता सूची में सबसे ऊपर नाम रहा सनबीम लहरतारा की छात्रा दीया जीवनानी का, जिन्होंने मानविकी वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे समूह में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2 प्रतिशत, भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने 97.4 प्रतिशत, सनसिटी के क्षितिज कुमार और सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


संयुक्त सनबीम टॉपर्स ने बनाई नई पहचान

चारों प्रमुख संकायों में संयुक्त सनबीम टॉपर्स ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। मानविकी वर्ग में दीया जीवनानी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में सनबीम वरुणा के अर्णव सिंह ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित किए। जीव विज्ञान वर्ग में भगवानपुर के मनस्वी मेहता ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि गणित वर्ग में भगवानपुर की इशिता सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान बनाया।


लहरतारा शाखा का दबदबा

सनबीम लहरतारा के विद्यार्थियों ने मानविकी और वाणिज्य वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। दीया जीवनानी के 98.4 प्रतिशत अंक पूरे समूह में सर्वोच्च रहे। अवीशी चौबे ने 98.2 प्रतिशत, अभिश्री श्रीवास्तव और आरुष निगम ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में सुभाक्षी मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि जीव विज्ञान में नितिन राज ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। 243 विद्यार्थियों वाली इस शाखा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और 70 विद्यार्थियों ने 100 अंक हासिल किए।


भगवानपुर शाखा ने कायम रखा उत्कृष्टता का स्तर

425 विद्यार्थियों के साथ सबसे बड़ी शाखा भगवानपुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मानविकी वर्ग में ऐश्वर्या खरे ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। गणित वर्ग में इशिता सिंह ने 96.6 प्रतिशत और जीव विज्ञान वर्ग में मनस्वी मेहता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाखा को गौरवान्वित किया। वाणिज्य वर्ग में काम्या सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस शाखा में 64 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 अंक प्राप्त किए।


वरुणा शाखा में अर्णव और अग्रिमा का जलवा

सनबीम वरुणा के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। अग्रिमा चौबे ने मानविकी वर्ग में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि अर्णव सिंह ने वाणिज्य वर्ग में 98 प्रतिशत अंक अर्जित किए। जीव विज्ञान वर्ग में अमित कुमार श्रीवास्तव ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 289 विद्यार्थियों वाली इस शाखा में 85 विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए, जो समूह में सर्वाधिक रहा।


सनसिटी और सारनाथ ने भी दिखाई प्रतिभा की चमक

सनबीम सनसिटी में जीव विज्ञान वर्ग के क्षितिज कुमार ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में अर्पिता सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर शाखा का नाम रोशन किया।


छात्रावास के बच्चों ने रचा नया इतिहास

इस वर्ष विशेष उपलब्धि यह रही कि सनबीम छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों ने भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की। समूह प्रबंधन के अनुसार छात्रावास के विद्यार्थियों ने अनुशासन, मेहनत और नियमित शैक्षणिक वातावरण के बल पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।


प्रबंधन ने जताया गर्व

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. दीपक मधोक, भारती मधोक, अमृता बर्मन, प्रतिमा गुप्ता और हर्ष मधोक ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सनबीम समूह केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी सनबीम के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस सफलता का सहभागी बताया। सीबीएसई परिणामों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वाराणसी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहचान बन चुका सनबीम शिक्षण समूह केवल अंक नहीं, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन और सफलता की नई परिभाषा गढ़ रहा है।


सनबीम समूह का औसत प्रदर्शन भी शानदार

भगवानपुर शाखा का औसत परिणाम – 81.6%

वरुणा शाखा – 80%

लहरतारा शाखा – 79.86%

सारनाथ शाखा – 79.41%

सनसिटी शाखा – 75.46%

कोई टिप्पणी नहीं: