- महाराणा प्रताप जयंती पर पावर हाउस चौराहे पर स्थापित होगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा
नगरपालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव राष्ट्रनायकों, महापुरुषों और भारत की गौरवशाली संस्कृति को सम्मान देने का कार्य कर रही है। महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित और सम्मानित करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापना स्थल पर आकर्षक सौंदर्यीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम भव्य एवं ऐतिहासिक बन सके। इस अवसर पर सीएमओ सुधीर सिंह, पार्षद मुकेश मेवाड़ा, नरेंद्र राजपूत, इंजीनियर प्राची मैडम सहित नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें