- 4-5 जून को ताज होटल में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि | संस्कृति कार्य समूह की बैठक को लेकर प्रशासन अलर्ट | काशी की विरासत, आतिथ्य और सांस्कृतिक पहचान दिखाने की तैयारी
बैठक में अधिकारियों ने आयोजन स्थल से लेकर अतिथियों की आवाजाही तक की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। नगर निगम को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि लोक निर्माण विभाग को मार्गों की स्थिति और मरम्मत कार्यों पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बताया गया कि भारत इस वर्ष "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" थीम के तहत ब्रिक्स देशों और सहयोगी देशों की विभिन्न बैठकों का आयोजन कर रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आगामी 4 और 5 जून को वाराणसी के ताज होटल में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक आयोजित होगी। सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों का आगमन चार अलग-अलग समूहों में प्रस्तावित है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आयोजन काशी के लिए केवल एक कूटनीतिक अवसर नहीं, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकता है। काशी की संगीत परंपरा, गंगा तट, मंदिर संस्कृति, हस्तशिल्प और प्राचीन विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर इस सम्मेलन के जरिए मिलेगा। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी राजेश जी, एडीएम प्रोटोकॉल विनय कुमार, एडीएम एफआर सदानंद गुप्ता, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्रिक्स सम्मेलन : एक नजर
• आयोजन: 4-5 जून 2026
• स्थान: ताज होटल, वाराणसी
• विषय: संस्कृति कार्य समूह (Culture Working Group)
• थीम: लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण
• प्रतिनिधि: ब्राजील, चीन, भारत, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात समेत सहयोगी देश..

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें