बैठक को संबोधित करते जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा पार्टी सदस्यता भर्ती अभियान जून एवं जुलाई माह में किया जाएगा । पार्टी आंदोलन एवं संगठन वाले गांवों तक पहुंचकर सदस्यता भर्ती किया जाएगा । पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी के मद्देनजर सभी अंचलों एवं शाखाओं में जन सवालों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए महिलाओं एवं नौजवानों को पार्टी से जोड़ते हुए पंचायत प्रतिनिधियों की संख्या में इजाफा करना है । अविलंब सभी अंचलों एवं पंचायतों की बैठक में आगामी सभी कार्य योजनाओं को लागू करने का संकल्प लिया जाएगा । बैठक में पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण ,राज्य परिषद सदस्य मनोज मिश्र, रामनारायण बनरैत , राकेश कुमार पांडेय, आनंद कुमार झा , जिला नेतृत्व के साथी बालकृष्ण मंडल , आशेश्वर यादव ,बलराम यादव , अजय कुमार वर्मा , उदय भूषण महाराज , हृदय कांत झा,सत्यनारायण यादव, मनतोर देवी , महेश यादव , भोगी पासवान , गिरींद्र राय ,अनिल कुमार सिंह सहित कई लोग संबोधित किए।
मधुबनी (संवाददाता), 29 मई। सहित संपूर्ण बिहार में अपराधी बेलगाम एवं प्रशासनिक तंत्र आपराधिक घटनाओं को रोकने में अक्षम है । हत्या ,लुट अपहरण ,बलात्कार एवं महिलाओं के साथ सामूहिक उत्पीड़न से बिहार पूरे देश में बदनाम है । बुलडोजर का हवा बनाकर कुछ नौजवानों को गुमराह करते हुए उत्तेजित करना बिहार सरकार के प्रमुख एजेंडा में है । सीपीआई आपराधिक घटनाओं को रोकने एवं प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी । उक्त बातें सीपीआई मधुबनी जिला परिषद बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा । उन्होंने पार्टी जिला नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि 6 से 15 अगस्त तक संपूर्ण बिहार में पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जनसंपर्क के लिए पदयात्रा करेंगें । आम लोगों के समस्याओं को इकठ्ठा करते हुए , ज्वलंत समस्याओं के साथ एवं आपराधिक घटनाओं में में हो रहे लगातार वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी किया जाएगा । 28 सितंबर को दिल्ली चलो के आह्वान के साथ राज्य सचिव ने मधुबनी से हजारों की संख्या में दिल्ली चलने का का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें