समस्तीपुर : "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार का होगा आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

समस्तीपुर : "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार का होगा आयोजन

  • माले नेत्री बंदना सिंह ने शहरवासियों से कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की

Cpi-mal-seminar-samastipur
समस्तीपुर (रजनीश के झा), 19 मई । लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता का० रामदेव वर्मा के चौथे स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले सेमिनार को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकानों पर जाकर लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया। अभियान के दौरान भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और जनाधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ व्यापक जनएकजुटता की जरूरत है। इसी उद्देश्य से “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” विषय पर आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 22 मई 2026 को सुबह 11 बजे कर्पूरी सभागार, समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाकपा-माले के महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जनसंपर्क अभियान में रेल विकास मंच के मनोज कुमार सिंह, जिला विकास संघर्ष मोर्चा के दीनबंधु प्रसाद भाकपा माले सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो० सगीर, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, मो० लाल स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: