- बगैर ऑडिट, अद्यतन वोटरलिस्ट, जमाकर्ता का राशि लौटाये, शेयर धारकों को मतदाता बनाये चुनाव कराने पर रोक की मांग को लेकर प्रखंड पर प्रदर्शन

ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 19 मई । ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरूआ पैक्स में बगैर 4 करोड़ रुपये जमाकर्ता कौन लौटाये, मतदाता सूची से मृतकों का नाम हटाये, आमसभा से बनाये गये 450 वोटर का नाम मतदाता सूची में जोड़े और बिना ऑडिट चुनाव कराने पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाकपा माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड पर जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता मो० तौफिक आलम ने किया। धरना का संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता मो० तौफिक आलम ने कहा कि पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने, दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने, आमसभा से बनाये गये 450 मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने-मृतकों का नाम हटाने तथा बगैर ऑडिट कराये के चुनाव कराने पर रोक लगाने की मांग उठाई है। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बिना ऑडिट चुनाव कराने की साजिश की जा रही है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। धरना में भाकपा माले के आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, सोनिया देवी, निर्मला देवी, पार्वती देवी, एआईकेकेएमएस के जिला संयोजक चंद्रशेखर राय, रत्न दास, मुरली केशरी समेत बड़ी संख्या में पीड़ित किसान एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर 7 सूत्री मांग पर बीडीओ रवि भूषण को सौंपकर तत्काल कारवाई की मांग की गई अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें