समस्तीपुर : बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में ताजपुर में खेग्रामस-माले का प्रतिरोध मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 मई 2026

समस्तीपुर : बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में ताजपुर में खेग्रामस-माले का प्रतिरोध मार्च

  • बिहार में कल-कारखाने, उद्योग-धंधे के अभाव में दूसरे राज्य पलायन कर रहे मजदूरों के साथ हो रहे शोषण- दमन-हत्या पर रोक लगे : प्रभात रंजन गुप्ता

Cpi-ml-samastipur-protest
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता)। समस्तीपुर जिले के ताजपुर में दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में एक बिहारी युवक की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में खेग्रामस- भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाजार क्षेत्र के जनता मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च ताजपुर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुदरी चौक तक पहुंचा, जहां प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताद्वय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मी नीरज बल्हारा पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं और निर्दोष लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने कहा कि बिहार के लोगों के साथ भेदभाव और अत्याचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी से लौट रहे पांडव कुमार जो खगड़िया जिला का मूल निवासी है और दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता है को हेड कांस्टेबल नीरज बल्हारा पूछताछ के क्रम में गाली दी जिसका विरोध पांडव कुमार ने किया। इससे गुस्साए कांस्टेबल ने सीने में सटाकर गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग की।  मार्च में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात, मो० एजाज, मो० क्यूम, जीतेंद्र सहनी, शंकर महतो, ब्रजकिशोर महतो, मो० रहमान, सूरज कुमार , बिरजू कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: