समस्तीपुर : भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी किया तेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 मई 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी किया तेज

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 13 मई । दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में 16 से 18 मई 2026 तक आयोजित होने वाले बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी अभियान तेज कर दिया गया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ताजपुर नगर परिषद के बाजार क्षेत्र समेत प्रखंड के गांव -टोले में विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं कोष संग्रह अभियान लगातार चलाया जा रहा है साथ ही शाखा, लोकल एवं पंचायत कमिटी की बैठकों का सिलसिला भी जारी है। बैठकों में सम्मेलन की राजनीतिक एवं सांगठनिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन संगठन को मजबूत करने तथा जन मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है तथा सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी जारी है और सभी कमिटियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, मजदूर-किसान, नौजवान, छात्र एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो,  शाद तौहीदी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: