दिल्ली : नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन से मादीपुर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : कैलाश गंगवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 मई 2026

दिल्ली : नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन से मादीपुर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : कैलाश गंगवाल

Madipur-transformer-delhi
नई दिल्ली (संवाददाता)। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-93 स्थित अरिहंत नगर के सामने बीएसईएस द्वारा स्थापित नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन आज लोकप्रिय विधायक कैलाश गंगवाल ने किया। इस अवसर पर मादीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख जसवीर सिंह तथा बूथ अध्यक्ष जसवंत जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश गंगवाल ने कहा कि मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से अरिहंत नगर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। मादीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क तथा स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बीएसईएस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी नए ट्रांसफार्मर की स्थापना पर खुशी व्यक्त की। निवासियों का कहना था कि गर्मियों के मौसम में क्षेत्र में बिजली पर दबाव बढ़ने के कारण कई बार फॉल्ट और कटौती की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, लेकिन अब नए ट्रांसफार्मर के लगने से बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और स्थिर हो सकेगी। लोगों ने विधायक और संबंधित अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन स्थानीय नागरिकों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: