- माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य 22 मई 11.30 बजे से शहर के कर्पूरी सभागार में "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार को करेंगे संबोधित : सुरेंद्र

ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 20 मई । 22 मई को शहर के कर्पूरी संभागार में लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता का० रामदेव वर्मा के 4थे स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य की अगुआई में "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार को सफल बनाने के उद्देश्य भाकपा माले द्वारा बुधवार को ताजपुर बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों एवं बाजार क्षेत्रों में लोगों से संपर्क अभियान चलाकर सेमिनार में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर एवं प्रचार सामग्री लेकर आम जनता को सम्मेलन के उद्देश्य और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। नेताओं ने कहा कि सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र-युवा एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसरोकार के सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मजदूरों-किसानों की समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को सेमिनार में शामिल होकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। अभियान में स्थानीय भाकपा माले नेताओं आसिफ होदा, मो० एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता, लखींद्र पासवान, मो० इस्लाम, राजकिशोर महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। जनसंपर्क के दौरान लोगों में सेमिनार को लेकर उत्साह देखा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें