समस्तीपुर : मजदूर हड़ताल के समर्थन में खेग्रामस ने निकाला जुलूस, सभा कर उठाई विभिन्न मांगें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मई 2026

समस्तीपुर : मजदूर हड़ताल के समर्थन में खेग्रामस ने निकाला जुलूस, सभा कर उठाई विभिन्न मांगें

Labour-protest-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 20 मई । देशव्यापी मजदूर हड़ताल के समर्थन में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मजदूरों ने अपने-अपने काम छोड़कर बाजार क्षेत्र के जनता मैदान में इकट्ठा होकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले बुधवार को जनता मैदान से विशाल जुलूस निकालकर सभा का आयोजन किया। जुलूस नारे लगाकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः कर्बला पोखर चौक पर पहुंचकर जुलूस नारेबाजी के बाद सभा में तब्दील हो गया जहां मजदूरों एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मेहनतकश जनता का जीवन लगातार संकट में पड़ता जा रहा है। मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है और मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मनरेगा को पुनर्बहाल करने, मजदूर विरोधी एवं “गुलामी का दस्तावेज” बताए जा रहे चार लेबर कोड को वापस लेने, मजदूरों को 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने, 2 दिन काम देने एवं देशभर में आंदोलनरत मजदूरों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा जेल में बंद मजदूर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग उठाई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमत कम करने तथा गरीबों को राहत देने की भी मांग की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, भाकपा माले एवं खेग्रामस कार्यकर्ता शामिल रहे। सभा का संचालनकर्ता मो० एजाज ने कहा कि मजदूरों-किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर लखींद्र पासवान, मो० इस्लाम, राजकिशोर महतो, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: