समस्तीपुर : विभिन्न मांगों को लेकर समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष उपवास आंदोलन शुक्रवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 मई 2026

समस्तीपुर : विभिन्न मांगों को लेकर समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष उपवास आंदोलन शुक्रवार को

  • माधुरी चौक से अटेरन चौक तक चलाया जनसंपर्क अभियान, किया नुक्कड़ सभा

Cpi-ml-samastipur
समस्तीपुर (संवाददाता), 28 मई । विभिन्न रेल समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले शुक्रवार को समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष उपवास आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन की सफलता को लेकर गुरुवार को माधुरी चौक से अटेरन चौक गुमटी तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा नुक्कड़ सभा आयोजित कर आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रेल यात्रियों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कई महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर यह उपवास आंदोलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से उपवास आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। अभियान में शत्रुघ्न राय पंजी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शंकर प्रसाद साह, सत्यनारायण सिंह, राम विनोद पासवान, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी, अशोक राय, सुशील कुमार राय, संतोष कुमार निराला समेत मंच से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: