समस्तीपुर : भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 11 मई ।भाकपा माले द्वारा आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को पोस्टर जारी कर प्रचार अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार एवं विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर जारी कर लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। पोस्टर में सम्मेलन की तिथि 16 से 18 मई 2026 तथा आयोजन स्थल लहेरियासराय प्रेक्षागृह अंकित है। अभियान के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनसंघर्षों को तेज करने की रणनीति तय होगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन में सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, चांद बाबू, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, संजीव राय, मो० रहमान समेत कई अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: