सीहोर : सड़क पर बैठे ग्रामीण, जाम में फसी जनता,हुआ जबरदस्त हंगामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 मई 2026

सीहोर : सड़क पर बैठे ग्रामीण, जाम में फसी जनता,हुआ जबरदस्त हंगामा

  • नौतपा में बिजली कटौती,कुलर पंखे एसी बंद,लोग हैरान परेशान

Electricity-protest-sehore
सीहोर। मंगलवार को बिजौरी स्थित श्यामपुर सड़क पर सैकड़ों ग्रामीण युवक बैठ गए। बेहिसाब बिजली कटौती के विरोध में युवकों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। विघुत वितरण कंपनी की मनमानी पर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के पम्पू वर्मा और हरीश चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क के दोनों तरफ बस ट्रक कार सहित सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों की कतारे लग गई। गर्मी से हाल बेहाल ग्रामीण युवाओं ने किसी को भी निकलने नहीं दिया। सड़क पर काफी देर तक जबरदस्त हंगामा होता रहा। युवाओं के द्वारा की जा रही जोरदार नारेबाजी से बार बार माहौल गर्माता रहा। मौके पर पहुंची मंडी थाना पुलिस ने स्थिति को बमुश्किल संभाला। हालात एैसे बने की विघुत वितरण कंपनी के अधिकारी को मौके पर शिकायती लेटर लेने जाना पड़ा।


बिजौरी क्षेत्र के पम्पू वर्मा ने बताया कि विघुत वितरण कंपनी मनमानी कर रही है बिजली के स्मार्ट मीटर हजारों रूपये के बेहिसाब बिल दे रहे है जनता बमुश्किल बिल जमा कर रही है नो तपा चल रहे है एैसे में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली नहीं मिलने से घरों में रखें कुलर पंखे एसी शोपीस बनकर रह गए है। बिजली के अभाव में बच्चों और बुर्जुगों का जीना दुष्वार हो गया है। गांवो में विघुत चलित काम धंधे भी बंद हो गए है ग्रामीण लोग बेरोजगारी की कगार पर पहुंचने लगे है। दिन के बाद रात में भी दो से चार घंटे तक बिजली गुल की जा रही है। युवा हरीश चौधरी ने कहा कि कई बार विघुुत वितरण कंपनी कार्यालय जाकर नियमित बिजली देने के बात कहा चुके थे लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हुए जिसके बाद सड़क पर बैठकर चक्काजाम आंदोलन के लिए बध्य होना पड़ा है। अगर जल्दी ही बिजली सफलाई में सुधार नहीं किया जाता है तो अब युवाओं के साथ विघुत वितरण कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बिजोरी सहित आसपास के युवा ग्रामीणजन शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: