किशनगंज : सरकारी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा! चाय बागान लगाकर रास्ता तक किया बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 मई 2026

किशनगंज : सरकारी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा! चाय बागान लगाकर रास्ता तक किया बंद

Encroachment-kishanganj
किशनगंज (संवाददाता), 26 मई : जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब पांच एकड़ 12 डिसमिल सरकारी जमीन पर भू माफियाओं द्वारा लगातार जबरन कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जमीन पर चाय बागान लगाकर स्थायी कब्जे की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने डीएम और सीओ को कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा काशीपुर मौजा का बताया जा रहा है। पीड़ित भीखन राम ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके घर आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। आवेदन के अनुसार जिस सरकारी जमीन से होकर परिवार का आवागमन होता था, उसी जमीन को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से जोत आबाद कर कब्जाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पहले उक्त जमीन को गलत तरीके से रजिस्ट्री कराया गया था। इसके बाद मामले को लेकर अंचल कार्यालय में वाद चला, जिसमें संबंधित जमाबंदी रद्द भी हो चुकी है। बावजूद इसके भू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अब खुलेआम ट्रैक्टर से जुताई कर चाय के पौधे लगाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मामले की जानकारी किशनगंज सीओ और डीएम तक पहुंच चुकी है, तब भी प्रशासन आखिर चुप क्यों बैठा है। कई दिनों से लगातार सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल चल रहा है, लेकिन रोक लगाने वाला कोई नहीं दिख रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की चुप्पी से भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्जा हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय तमाशबीन बने हुए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब अवैध कब्जा हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: