पटना : मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं कृषि लागत घटाने हेतु किसानों को दिया गया प्रशिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मई 2026

पटना : मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं कृषि लागत घटाने हेतु किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Farmer-training-patna
पटना (रजनीश के झा)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा “उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर सघन अभियान” के अंतर्गत धान–गेहूँ प्रणाली में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं ढैंचा उत्पादन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 7 मई, 2026 को पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत नगमा गाँव में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य में सुधार, धान–गेहूँ प्रणाली की उत्पादकता बढ़ाने, कृषि लागत में कमी लाने तथा किसानों की आय में वृद्धि हेतु उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करना था।

कोई टिप्पणी नहीं: