मुंबई : कॉमेडी, ड्रामा और देसी तड़के से भरपूर है ‘रजनी की बारात’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

मुंबई : कॉमेडी, ड्रामा और देसी तड़के से भरपूर है ‘रजनी की बारात’

Film-rajni-ki-barat
मुंबई (अनिल बेदाग) : देसी माहौल, पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और भरपूर कॉमेडी से सजी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 2 मिनट 27 सेकंड के इस मजेदार ट्रेलर में बिहार की मिट्टी की खुशबू, रिश्तों की गर्माहट और हल्के-फुल्के हंगामे का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में उल्का गुप्ता एक ऐसी लड़की रजनी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने प्यार और सपनों के लिए हर चुनौती से भिड़ने को तैयार है।


ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प भविष्यवाणी से होती है, जहां पंडित कहता है कि “जन्म पत्री में बारात घर पर आने के योग नहीं है,” और यहीं से शुरू होता है कॉमिक गड़बड़झाले, भावनाओं और पारिवारिक दबावों का सफर। सुनीता राजवार का मेलोड्रामेटिक अंदाज़, ज़रीना वहाब की शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और अश्वथ भट्ट का रौबदार किरदार ट्रेलर को और दमदार बनाते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रजनी और रज्जन की प्रेम कहानी कई ट्विस्ट से गुजरती है। ट्रेलर के आखिर में अचानक होने वाली फायरिंग कहानी को रहस्य और रोमांच से भर देती है। एपीफ़ेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन आदित्य अमन ने किया है। ‘रजनी की बारात’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: