मधुबनी : 83 किलोगाम गांजा के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, 01 कार बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मई 2026

मधुबनी : 83 किलोगाम गांजा के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, 01 कार बरामद

Ganja-seized-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 20 मई । पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत दिनांक-19.05.2026 की रात्रि भैरवस्थान थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लौकही की ओर से एक काले रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर सकरी की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा अविलंब नरुआर पुल के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम द्वारा झंझारपुर की तरफ से आ रहे वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में रात्रि करीब 23:30 बजे उक्त संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस बल द्वारा कार को रुकने का इशारा किया गया, परंतु पुलिस वाहन को देखकर चालक गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। काफी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए पुलिस वाहन से उक्त कार का पीछा किया गया। तस्करों ने खुद को घिरता देख बिदेश्वर कट के पास गाड़ी खड़ी कर दी और चाबी लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़ाए व्यक्ति से जब भागने का कारण पूछा गया, तो बताया कि गाड़ी में अवैध गांजा लदा हुआ है। तदोपरांत वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कार से कुल 83 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाया गया। इस संदर्भ में भैरवस्थान थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: