मधुबनी : अवैध हथियार के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाईकिल एवं मोबाईल बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मई 2026

मधुबनी : अवैध हथियार के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाईकिल एवं मोबाईल बरामद

Two-arrest-madhubani
मधुबनी (संवाददाता) । 19 मई को दोपहर समय करीब 02:15 बजे भैरवस्थान थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रैयाम में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की साजिश रची जा रही है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी से अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार थानाध्यक्ष, भैरवस्थान थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवा गश्ती पदाधिकारी, पु०अ०नि० बसंत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तदोपरांत प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम जब ग्राम रैयाम स्थित मनीसैर पोखर के पास पहुँची, तो वहाँ एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस बल को अपनी ओर आता देख दोनों अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया। परंतु तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की विधिवत जामा/तलाशी ली गई, तो अभियुक्त माधव कुमार झा के पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। तत्पश्चात् पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार को जब्त कर गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया। पुलिस टीम इनके अन्य आपराधिक इतिहास और इस रैकेट से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगा रही है। इस संबंध में भैरवस्थान थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: