मधुबनी : स्वच्छता दिवस के अवसर पर किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

मधुबनी : स्वच्छता दिवस के अवसर पर किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Girl-awareness-madhubani
मधुबनी (संवाददाता) 27 मई । उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलहा में महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम के तहत किशोरी मंच की नोडल शिक्षिका चंदा कुमारी के नेतृत्व में पेंटिंग,वाद विवाद प्रतियोगिता, रेड डॉट चैलैंज इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  डॉ मीनाक्षी कुमारी ने कई बार बच्चों के समक्ष महावारी से संबंधित बातों  पर खुलकर चर्चा की है ,कई सारे विडियो समय -समय पर उनको दिखलाएं गए हैं ताकि लड़कियां पीरियड्स के उन दिनों में सहजता के साथ अपना जीवन जीएं और खुलकर बातचीत करने के लिए बच्चों को सलाह दी है। डॉ मीनाक्षी कुमारी के द्वारा बच्चों को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महावारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं इससे जुड़े मिथकों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था। बच्चों ने महावारी से संबंधित कई सारी पेंटिंग्स बनाई और पेंटिंग के माध्यम से वह क्या कहना चाहती है अपनी बातों को अपनी दोस्तों के सामने प्रस्तुत किया। किशोरी मंच एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता सत्र, संवाद, चर्चा एवं गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़े विषयों पर खुलकर बात करना आवश्यक है। इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता, सही स्वास्थ्य आदतों, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की यह पहल किशोरियों को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “जागरूक किशोरी ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है।”सारी बच्चियों ने अपने हाथों में रेड डॉट बनाकर पीरियड्स को स्वीकार किया और समाज में फैली मिथकों को दूर करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सभी बच्चों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: