सीहोर : आस्था और उत्साह के साथ किया गया गोपेश्वर महादेव को विराजमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मई 2026

सीहोर : आस्था और उत्साह के साथ किया गया गोपेश्वर महादेव को विराजमान

Gopeshwar-mahadev-sehore
सीहोर। शहर के मुगीसपुर के समीपस्थ स्थित श्रीराधेश्याम विहार कालोनी में करीब छह हजार स्क्वायर फीट परिसर में आस्था और उत्साह के साथ श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री लघु रुद्र महायज्ञ का शुक्रवार को समापन किया गया। यहां पर एक दर्जन से अधिक विप्रजनों ने 21 हजार से अधिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में यजमानों ने आहुतियां दी और उसके पश्चात मंदिर में गोपेश्वर महादेव को विराजमान किया गया। लगातार पांच दिनों तक नियमित रूप से सुबह और शाम नगर भोज का आयोजन किया गया था। इसमें करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।


शुक्रवार को अंतिम दिन कथा वाचक पंडित मोहित राम पाठक के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य पंडित सतीश तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, मुख्य यजमान संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में आस्थावान श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुतियां दी। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि कालोनी में श्री शिव परिवार की स्थापना की गई है। इसमें शुक्रवार को मंत्रों के द्वारा दिव्य अनुष्ठान पूर्ण किया गया है और भगवान गोपेश्वर महादेव को स्थापित किया गया है। भगवान शिव गोकुल में गोपी का रूप बनाकर महारास में शामिल हुए थे। उस समय देवताओं ने फूलों की वर्षा की और भगवान कृष्ण ने महादेव का नाम गोपेश्वर रखा था तभी से गोपेश्वर महादेव गोकुल में विराजमान है। अब उनकी स्थापना श्री राधेश्याम विहार कालोनी में आस्था और उत्साह के साथ की गई है। विशाल कालोनी के मध्य में छह हजार स्क्वायर फीट परिसर में बनाए गए मंदिर में रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। पांच दिनों तक यहां पर चलने वाले महोत्सव की शुरूआत प्रायश्चित हेमाद्री स्नान, कलश यात्रा के साथ की गई और रात्रि को भजन संध्या और गणगौर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 

कोई टिप्पणी नहीं: