सीहोर : रविवार को खेला जाएगा विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 मई 2026

सीहोर : रविवार को खेला जाएगा विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए के सहयोग से विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें तीन श्रेणी है। सीनियर टीम, जूनियर टीम और सब जूनियर टीम, रविवार को सीनियर टीम में गणेश टायर और कृष्णा टायर के मध्य 40-40 ओवर का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके अलावा जूनियर टीम में टीम मानसी और यामनी के मध्य 25-25 ओवर का फाइनल मैच खेला जाएगा। खिलाड़ियों को मंच देने के लिए विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा और मनोज दीक्षित मामा के मार्गदर्शन में पीपीसीए के कोच आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी, विकास सास्ता, आशीष मेवाड़ा, हितेश केसरिया और दीपक तोमर आदि शामिल है।


छह टीम को मध्य शुक्रवार को खेले गए मैच

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को विमला देवी राय सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ साल से 13 साल की आयु वर्ग के करीब 100 से अधिक बालक-बालिकाओं के मध्य आधा दर्जन टीमों को शामिल कर मैचों का आयोजन किया गया। इसमें टीम परी, टीम अंजनी, टीम प्रियांशी, हिमानी और पूर्वी टीम को शामिल किया गया था। इन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पीपीसीए अकादमी आने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभाओं का तराशने का है। अब शनिवार को लीग का अंतिम चरण खेला जाएगा। इसके पश्चात फाइनल मैच खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: