सीहोर। समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम मध्यभारत प्रांत की वार्षिक योजना बैठक का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय समाजसेवी अरुणा राय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संगठन मंत्र के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता सक्षम नागपुर से राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने संगठन की आगामी योजनाओं, सेवा कार्यों एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय ने सक्षम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता और सहयोग पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान, के डायरेक्टर डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में समाजसेवी अरुणा राय डॉ. पुष्पा कन्नौजिया, अतुल विपुल चांडक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सोमवार, 18 मई 2026
सीहोर : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर सम्मानपूर्ण जीवन जीने का है अधिकार : विधायक राय
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें