सीहोर। बजरंग कॉलोनी इंदौर नाका निवासी तैराकी खिलाड़ी विनीता वर्मा ने यूनिवर्सिटी राज्य स्तरीय चंडीगढ़ में आयोजित कंपटीशन में सेकंड स्थान प्राप्त किया। सोमवार को विधायक सुदेश राय ने प्रतिभाशाली छात्रा तैराकी खिलाड़ी विनीता वर्मा को अपनी माता संतोषी वर्मा के साथ अपने निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। विनीता रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी रायसेन की छात्रा है। विधायक सुदेश राय ने छात्रा को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र प्रधानमंत्री डॉ मोहन यादव और खेल युवा कल्याण मुख्यमंत्री विश्वास सारंग खिलाड़ियों के लिए बनाने की योजनाएं संचालित कर रहे हैं इन योजनाओं के लाभ से खिलाड़ी अपने माता-पिता देश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शहर की बिटिया विनीता ने तैराकी में बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार अर्जित किया है हमारे लिए गौरव की बात है।
सोमवार, 18 मई 2026
सीहोर : तैराकी खिलाड़ी विनीता को विधायक ने किया सम्मानित
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें