- राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी आज करेंगे सनातन स्वाभिमान का महाआवाहन
- श्री काशी विश्वनाथ धाम में होगा भव्य आयोजन, सामूहिक ‘ॐ जप’ और शंखध्वनि से गूंजेगा परिसर
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग होगा, जिसे भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रतीक स्वरूप स्थापित किया जाएगा। अतिथिगण पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान सोमनाथ को नमन करेंगे। आयोजन में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। काशी में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सनातन स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के विराट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें