सीहोर : आत्मनिर्भर बनाने वाली कृषि के लिए प्रेरित करेगा किसान रथ : राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 मई 2026

सीहोर : आत्मनिर्भर बनाने वाली कृषि के लिए प्रेरित करेगा किसान रथ : राय

  • किसान रथ को हरीझंडी दिखाकर विधायक राय ने किया गांव के लिए रवाना होने 

Kisan-rath-sehore
सीहोर। गुरुवार को विधायक सुदेश राय ने किसानों को जागरूक और प्रगतिशील आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृषि, मत्स्य, पशुपालन विभाग के द्वारा तैयार किए गए किसान रथ को विधानसभा क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपसंचालक एक के उपाध्याय, सहायक कृषि उपसंचालक अनिल कुमार जाट, कृषि अधिकारी भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और अन्य नागरिक मौजूद रहे। विधायक सुदेश राय ने कहा कि 21 से 30 मई तक कृषि विभाग के द्वारा किसानों के हित में विशेष अभियान चलाया जा रहा है विधानसभा क्षेत्र की 84 ग्राम पंचायतो में किसान रथ पहुंचेगा। किसानों की उन्नति प्रगति के लिए पारंपरिक फसलों के साथ सब्जी और फल उत्पादन, गोपालन, मत्स्य पालन, औषधीय खेती, उन्नत खाद बीज कीटनाशक और मौसम जानकारी दी जाएगी। विधायक सुदेश राय ने बताया कि किसानों को जल गंगा संवर्धन अभियान से भी जोड़ा जाएगा और खेतों में पड़ी नरवाई जलने से होने वाले नुकसानों को भी बताया जाएगा। किसान रथ प्रतिदिन 3 से 5 ग्राम पंचायत में पहुंचेगा। किसानों को पंपलेट बेनर पोस्टर और ध्वनि वितरक यंत्री के माध्यम से कृषि से संबंधित जरूरी जानकारियां दी जाएगी। बारिश के मौसम में किसानों को सोयाबीन के अलावा मक्का उड़द सहित अन्य फसले लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: