- बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया पहले बल्लेबाजी करने उतरी उडान क्रिकेट अकादमी रेड ने 10 विकेट खोकर 17.5 ओवर में 59 रन बनाए थे। इसमें लक्ष्य प्रजापति ने 46 गेंद पर 30 रन, वीर ने 13 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी। इधर नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हेमेन्द्र ने 1.5 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट, आयुष उपाध्याय, प्रज्जवल मीना और प्रज्ञान थापक ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुर की शुरूआत खराब रही। उनकी सलामी जोड़ी के रूप में उतरे तन्मय शून्य और रुद्राक्ष 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे, लेकिन राहुल ने 21 रन, इंशात कीर-पार्थ यादव की 17-17 रन की शानदार पारियों की मदद से 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच 6 विकेट से जीता। उडान क्रिकेट अकादमी रेड की ओर से अंशी दीपक ने 2 विकेट और अक्षत श्रीवास्तव ने 1 विकेट हासिल किए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें