मधुबनी (रजनीश के झा), 11 मई। दिनांक-10.05.2026 की रात्रि समय करीब 03:30 बजे फुलपरास थानान्तर्गत एक पिकअप गाड़ी के चालक को बंधक बनाकर लूट की घटना कारित की गई। उक्त मामले को पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं घटना के सफल उभेदन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तदोपरांत गठित टीम द्वारा लूटी गई पिकअप की बरामदगी हेतु तत्काल छापामारी प्रारंभ की गई। मानवीय एवं तकनीकी सूचना संकलन के आधार पर महज 06 घंटे के भीतर उक्त घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को पकड़ा गया एवं पिकअप चालक को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया हैं एवं उनकी निशानदेही पर लूटी गई पिकअप को माल सहित बरामद भी कर लिया गया हैं। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की भी पहचान हो गई हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी हैं। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही हैं। इस संदर्भ में फुलपरास थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभुियक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
सोमवार, 11 मई 2026
Home
अपराध
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : 6 घंटे के भीतर लूट कांड का उद्भेदन, 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
मधुबनी : 6 घंटे के भीतर लूट कांड का उद्भेदन, 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें