मधुबनी : चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

मधुबनी : चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Two-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 11 मई। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के कुशल निर्देशन में मधुबनी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-08.05.2026 को समय करीब 07:30 बजे बिस्फी थानान्तर्गत हनुमान नगर स्थित पंचायत सरकारी भवन के पास से मोटरसाईकिल को 02 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था। इसी बीच 01 व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया तथा अन्य व्यक्ति फरार हो गया। उक्त घटना की सूचना बिस्फी थाना को दिया गया। सूचना प्राप्ति उपरांत बिस्फी थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। जॉच / सत्यापन के क्रम में पकड़ाए युवक की पहचान भगवान जी यादव, पे०-स्व० सोगारथ यादव के रूप में की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक द्वारा चोरी की बात को स्वीकार किया गया तथा इस घटना में अन्य अभियुक्त के भी संलिप्त होने की बात बताई गई। जिनके द्वारा घटना कारित करने हेतु रेकी की जा रही थी। तदोपरांत इस संबंध में बिस्फी थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी प्रारंभ की गई। मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अन्य 03 अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया हैं। सभी आपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जाँच करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: