सीहेार। भेंसाखेड़ी में आयोजित श्रीराम महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत रविवार दस मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुरूवार को शिव परिवार पूजन ग्रामदेवता नवग्रह देवता यज्ञदेवता आदि की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के द्वारा क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धी के लिए भगवान से कामना की गई। यज्ञ संचालक संतश्री गोपालाजी,मार्गदर्शक पंडित मांगीलाल व्यास, आचार्य पंडित राजेश व्यास, रामबाबूदास पुजारी की उपास्थित में विप्रजनों के द्वारा वैदमंत्र उच्चारित कर यजमानों से आहुतियां दिलवाई गई। कथा वाचक महेंद्र कृष्णशास्त्री के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमीबंधुओं से कार्यक्रम में उपास्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।
गुरुवार, 7 मई 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहेार : भैंसाखेड़ी में होगा भंडारे का आयोजन, श्रीराम महायज्ञ में दी जा रही आहुतियां
सीहेार : भैंसाखेड़ी में होगा भंडारे का आयोजन, श्रीराम महायज्ञ में दी जा रही आहुतियां
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें