सीहोर : मदर्स डे पर संगोष्ठी कार्यक्रम, आज किया जाएगा समापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

सीहोर : मदर्स डे पर संगोष्ठी कार्यक्रम, आज किया जाएगा समापन

  • दुनिया में भगवान के बाद दूसरा स्थान मां का माना जाता : संत माधवदास महाराज

Mothers-day-sehore
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय मदर्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में शहर के कोलीपुरा स्थित सिद्धपीठ श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज का स्वागत आश्रम के संचालक राहुल सिंह, संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र माहेश्वरी और मनोज दीक्षित मामा आदि ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि दुनिया में भगवान के बाद दूसरा स्थान मां का माना जाता है, लेकिन मां से भी बड़ा काम करते हैं महात्मा। महात्मा ही मां और परमात्मा के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। संत माधव दास महाराज ने कहाकि जीवन में तीन व्यक्तियों का महत्व होता है- मां महात्मा और परमात्मा। मॉ वह जो हमे संस्कार देती है, जैसा बीज बोएंगे वैसा ही फल पाएंगे धर्म का बीज रोपण किया है तो संस्कार रूपी फसल लहलहरायेगी। महात्मा वह है जो हमे सदमार्ग पर बढऩे की प्रेरणा देते है और परमात्मा की भक्ति करने से कर्मो का क्षय होकर पूण्य का संचय होता है व्यक्ति जन्म से नही कर्म से महान बनता है। मानव चरित्र की आराधना करके मोक्ष मार्ग की और जा सकता है। धर्म की निन्दा करने वाला नरक गति में जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: