सीहोर : आंधी तूफान से खेलने में नाकाम रही आदि, सेठी दोनों किक्रेट टीम बनी विजेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

सीहोर : आंधी तूफान से खेलने में नाकाम रही आदि, सेठी दोनों किक्रेट टीम बनी विजेता

Sehore-cricket
सीहोर। विधायक कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में पहुंची आदि इलेवन और सेठी इलेवन क्रिकेट टीमो के खिलाड़ी आंधी तूफान बारिश में उलझकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। विधायक कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन कर्ताओं और दोनों क्रिकेट टीमों के कप्तानों के बीच पुरस्कार वितरण को लेकर हल्की नोक झोंक हुई । आखिर विधायक सुदेश राय के निर्देश पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक आकाश पंपु वर्मा के द्वारा दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया।


ग्राम बिजोरी में शनिवार रात विधायक सुदेश राय के मुख्य अतिथि में भाजपा जिला मंत्री दिनेश मेवाड़ा, पार्षद विशाल राठौर, जनपद सदस्य जितेंद्र वर्मा भाजपा मंडल महामंत्री हरीश चौधरी की विशेष उपस्थिति में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट  आयोजक आकाश पंपु वर्मा और सदस्यों ने आदि इलेवन और सेठी इलेवन क्रिकेट टीमो के कप्तानो और नाइट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को शील्ड मेडल ट्रॉफी नगद राशि के साथ पुरस्कार प्रदान किए। विधायक सुदेश राय के विशेष संरक्षण में बिजोरी ग्राम पंचायत में  आयोजित विधायक कप नाइट टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते दिनों वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अजय पटेल की विशेष उपस्थिति में किया गया था। आयोजक आकाश पम्पु वर्मा ने अतिथियों का फूल मालाए पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया।


समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी को टीम के साथ एकता समरसता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए खेलना सीखता है। क्योंकि क्रिकेट में एक खिलाड़ी की गलती पूरी टीम को भुगतनी होती है तो वहीं एक खिलाड़ी पूरी टीम को जीत के करीब भी पहुंचा देता है। अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए डेली मैदान पर रिहर्सल करना जरूरी है। विधायक सुदेश राय ने विजेता आदि इलेवन और सेठी इलेवन क्रिकेट टीमो सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दी। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश चौधरी,यश ठाकुर, अंकित नागर, कपिल वर्मा, आदि नागर, सुरेश वर्मा, नदीम खान, इमरान खान, अजय पटेल, आदिल, अमित मालवीय, नितेश राय, राहुल शर्मा, विकास वर्मा, सोमेश मेवाड़ा अनिल, सूरज मेवाडा,गौतम, गोलू, पवन पन्नू, विशाल, अनुकूल, विकाश, भरत, हेमंत सहित बड़ी संख्या में बिजोरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के क्रिकेट खिलाड़ी खेल प्रेमी युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक आकाश पंपु वर्मा ने अतिथियों खिलाड़ियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: