मुंबई : नमित मल्होत्रा की रामायणम् के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 मई 2026

मुंबई : नमित मल्होत्रा की रामायणम् के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू

Namit-malhotra-ramayan
मुंबई (संवाददाता) । रामायणम् को पहले ही 2026 की सबसे भव्य सिनेमाई फिल्मों में गिना जा रहा है और इसे लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, ऑस्कर विजेता DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर एक विशाल दो-पार्ट ग्लोबल एपिक के रूप में तैयार कर रही है। इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक पेश करने जा रहा है, जिसे ऐसे स्केल पर बनाया जा रहा है जैसा देश में पहले कभी नहीं देखा गया।


इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल प्रोडक्शन स्केल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर 10,000 से ज्यादा क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी टीम मानी जा रही है। प्रोडक्शन डिजाइन, विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन कोरियोग्राफी से लेकर कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट तक, इस फिल्म के लिए दुनिया भर से टैलेंट को एक साथ लाया गया है ताकि इस महाकाव्य की दुनिया को बड़े स्तर पर बनाया जा सके। फिल्म के मेकर्स ने कई इंटरनेशनल टेक्नीशियंस और एक्सपर्ट्स को भी जोड़ा है ताकि यह फिल्म ग्लोबल सिनेमाई स्टैंडर्ड्स पर खरी उतर सके। अत्याधुनिक तकनीक, विशाल सेट्स, बारीकी से तैयार की गई दुनिया और बड़े स्तर की प्लानिंग के साथ रामायणम् को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़े सिनेमाई इवेंट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। भारतीय सिनेमा ने पहले भी कई भव्य फिल्में दी हैं, लेकिन इस स्तर का प्रोडक्शन अब तक कभी देखने को नहीं मिला। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर पौराणिक कहानियों को दिखाने का तरीका पूरी तरह बदल सकती है और भारतीय सिनेमा में बड़े स्तर की फिल्ममेकिंग के लिए नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी यह दो-पार्ट एपिक फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: