सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज के कैंपस में नेशनल टेक्नोलॉजी डे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण के लिए फोटोनिक्स कंप्यूटिंग विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान रहा। मुख्य वक्ता और विषय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बेंगलुरु के प्रिंसिपल इंजीनियर डिज़ाइन मिस्टर अभिजीत चटर्जी थे। उन्होंने हाइब्रिड मोड ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित किया। मिस्टर चटर्जी ने बताया कि कैसे प्रकाश की किरणों का उपयोग करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की गति और क्षमता को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य की तकनीक में फोटोनिक्स के महत्व और एआई के क्षेत्र में इसके क्रांतिकारी बदलावों पर प्रकाश डाला। इनके मार्गदर्शन में हुआ आयोजन यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, प्रो. मुकेश तिवारी कुलगुरु, डॉ. राजेश शर्मा कुलसचिव, डॉ. संजय राठौर परीक्षा नियंत्रक, डॉ. राजेंद्र कुशवाह डीन, इंजीनियरिंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डॉ. रंजीत कुमार पुसे संयोजक व सह-संयोजक डॉ. गीता खूबचंदानी, डॉ. नीलेश दिवाकर, और डॉ. मोहित गंगवार, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समन्वय मिस्टर देश दीपक श्रीवास द्वारा किया गया। सहभागिता इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के संकाय सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। ऑफलाइन माध्यम के साथ-साथ कई प्रतिभागी ऑनलाइन मोड से भी इस तकनीकी ज्ञान सत्र का हिस्सा बने। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने आधुनिक युग में तकनीकी नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंगलवार, 12 मई 2026
सीहोर : नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर विशेषज्ञों ने दी फोटोनिक्स कंप्यूटिंग की जानकारी
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें