मुंबई : सोहम शाह और तुम्बाड 2 टीम ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

मुंबई : सोहम शाह और तुम्बाड 2 टीम ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Nawazuddin-siddqui
मुंबई (संवाददाता)। तुम्बाड के पहले चैप्टर की जबरदस्त सफलता के बाद तुम्बाड 2 भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और ऐसा लग रहा है कि सोहम शाह फिल्म्स इस बार और भी बड़े स्तर पर सिनेमैटिक अनुभव देने की तैयारी में है। इसी उत्साह के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी तुम्बाड 2 की रहस्यमयी और डार्क दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिससे फैंस के बीच आगे क्या देखने मिलेगा इसे लेकर और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। आज नवाजुद्दीन के जन्मदिन के मौके पर सोहम शाह और तुम्बाड 2 की टीम ने सोशल मीडिया पर उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं। टीम ने उन्हें एक अनमोल कलाकार बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना बेहद खास है।


सोहम शाह ने नवाजुद्दीन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे नवाज भाई! आपके साथ काम करना एक खास सफर है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।” सोहम शाह फिल्म्स ने तुम्बाड 2 की कास्ट और क्रू का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सभी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जमकर तारीफ की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हम #Tumbbad के खजाने की तलाश में निकले थे… लेकिन पता चला कि हम तो इतने समय से उसी के साथ काम कर रहे थे 💛 टीम #Tumbbad2 की तरफ से @nawazuddin._siddiqui को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं ✨”


सोहम शाह की तुम्बाड सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि यह एक कल्ट फिनॉमेनन बन गई थी, जिसने लोककथाओं, रहस्य और हॉरर को शानदार तरीके से पेश किया। समय के साथ इसकी फैन फॉलोइंग और मजबूत होती गई, वहीं 2024 में हुई इसकी री-रिलीज़ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज़ फिल्मों में शामिल रही। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म के सीक्वल के लिए 200 दिनों का शूटिंग शेड्यूल और मुंबई में 7–8 एकड़ में फैला शहर जैसा बड़ा सेट तैयार किया जा रहा है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अनोखे अंदाज़ के साथ तुम्बाड 2 की दुनिया को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं। सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज़ के बैनर तले बन रही यह फिल्म इस साल के आखिर में फ्लोर पर जाएगी। तुम्बाड 2 को अभिनेता-निर्माता सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत पेन स्टूडियोज़ के साथ मिलकर बना रहे हैं, जिसकी कमान अनुभवी निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा संभाल रहे हैं। पेन स्टूडियोज़ इससे पहले RRR और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सपोर्ट कर चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: