मधुबनी (संवाददाता), 26 मई। प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए गए समस्याओं एवं प्रश्नों का अनुपालन समय से करना सुनिश्चित करें, सात ही संबंधित जनप्रतिनिधि को उनके उठाये गए प्रश्न एवं सुझावों के आलोक में अनुपालन से भी अवगत कराये। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी बैठक से पूर्व अपनी पूरी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जनता एवं जनप्रतिनिधियों के फोन को अवश्य उठाएं, अगर अगली बैठक में इस प्रकार की शिकायत होती है, तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध करवाई भी की जायेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि दोनों ही जनता की सेवा के लिए हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को उनसे मिले सुझावों के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि सभी के सहयोग से मधुबनी जिला बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारतवर्ष में विकसित जिले के रूप में शुमार होगा। प्रखंड बीस सूत्री की जिला मुख्यालय में पहली बार बैठक को लेकर बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड बीस सूत्री के सदस्यों ने एक स्वर में प्रभारी मंत्री को धन्यवाद दिया। सभी ने अपनी स्थानीय समस्याओं को रखने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
मंगलवार, 26 मई 2026
मधुबनी : पदाधिकारी आमजन के फोन को अनिवार्य रूप से रिसीव करे : प्रभारी मंत्री
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें