सीहोर : भीषण गर्मी 2 घंटे बिजली कटौती, ग्रामीणों का जीना हुआ बड़ा दुश्वार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 मई 2026

सीहोर : भीषण गर्मी 2 घंटे बिजली कटौती, ग्रामीणों का जीना हुआ बड़ा दुश्वार

  • ग्रामीणों ने की घोषित अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग 

Power-cut-sehore
सीहोर। अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। भीषण गर्मी में सेमरा दांगी सहित आसपास के गांवो में 2 घंटे  बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को विनय सिंह दांगी के नेतृत्व में विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन देकर घोषित अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण घरों में कूलर पंखे नहीं चल पा रहे हैं हालात ऐसे हैं कि हमारी रातों की नींद हराम हो गई है और बिजली नहीं होने के कारण दिन में भी आराम नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र में मक्खी मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है ग्रामीण तेज गर्मी और हवा की गति कम होने के कारण घबराहट बेचैनी के शिकार हो रहे हैं। बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। गर्मी में पर्याप्त हवा नहीं मिलने से बच्चों पर बीमार होने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के कुलदीप दांगी, चंद्र प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र दांगी, विनोद मेवाड़ा, महेश मेवाड़ा, धर्मेंद्र मालवीय, प्रमोद धाकड़ सहित ग्राम वासियों ने विद्युत वितरण कंपनी से रात और दिन में की जा रही 2 घंटे की आ घोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: