श्रीमद भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य ब्रजेंद्र व्यास ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा जीवन का उद्धार करती है हमें अपने जीवन में तनावमुक्त अनुशासित जीवन जीने के लिए श्रीमद भागवत कथा के श£ोकों का पठन व श्रवण मनन करना चाहिए नियमित पाठ से हमारी सभी चिंताऐं भगवान हरि हर लेते है। भगवान भक्त के जीवन के मार्ग में आने वाली परेशानियों को हटा देते है। इस लिए हमें आज इस कलयुग में आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। हमें भगवान नारायण का चलते फिरते अपना दैनिक कार्य करते हुए स्मरण करते रहना चाहिए और अपने स्वभाव में काम क्रोघ लोभ को कोई स्थान नहीं देना चाहिए।
सीहोर। शुक्रवार को ग्राम हीरापुर में सप्तदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य पंडित ओमप्रकाश शर्मा, कथावाचक पंडित ब्रजेंद्र व्यास,यज्ञ आचार्य पंडित अनिल शर्मा,पंडित प्रशांत तिवारी, पंडित सुनील शर्मा,पंडित प्रकाश शर्मा, पंडित कपिल शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पंडित हरिओम शर्मा,पंडित ब्रजेंस शर्मा व अन्य विप्रजनों, संतजनों की उपस्थिति में वेद मन्त्र उच्चारित्र कर श्रीराम दरवार व भगवान रूद्र की प्रतिमाओ की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होते ही ग्रामीणों ने हरहर महादेव जय श्रीराम का जय घोष कर भगवान के प्रति आस्था प्रगट की। महाआरती के बाद भंडारा आयोजित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें