समस्तीपुर (संवाददाता), 25 मई । रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले सोमवार को शहर के स्टेशन रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को डीआरएम के समक्ष आयोजित होने वाले एकदिवसीय उपवास आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समस्तीपुर वासियों से की गई। इस दौरान स्टेशन चौक पर सभा का आयोजन कर अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज का निर्माण करने, रेल कारखाना में मशीन की व्यवस्था कर पूर्णरूपेण रेल डब्बा का पीओएच कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी एवं मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी दिलाकर लाईन निर्माण कार्य शुरू करने, समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंगपीट का निर्माण करने, रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, टुनटुनिया रेल ऑवरब्रीज का जीर्णोद्धार करने, माधुरी चौक स्थित रेल औवरब्रिज का चौड़ीकरण करने, समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने, भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण समय सीमा के भीतर करने समेत समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, अधूरी रेल परियोजनाओं तथा निर्माण कार्यों में जारी अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभा को संबोधित करते हुए रेल विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि 29 मई 2026 को 11 बजे से समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष एकदिवसीय उपवास आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा गया कि लंबे समय से रेल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, कुछ मांगों को पूरा किया गया है लेकिन अधिकांश मांगों पर रेलवे प्रशासन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की जा रही है। इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में 29 मई के उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की। अभियान में भाग लेने वालों में मुख्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामसागर पासवान, अर्जुन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, शंभू राय, जीतेंद्र कुमार, सुशील कुमार राय, शाहीद हुसैन, रामगुलेब राय, सुधीर कुमार देव, राम विनोद पासवान, सत्यनारायण सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला समेत कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं रेल आंदोलन से जुड़े लोग मौजूद थे।
मंगलवार, 26 मई 2026
Home
बिहार
समस्तीपुर : जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को DRM के समक्ष उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की
समस्तीपुर : जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को DRM के समक्ष उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें