मधुबनी : समाहरणालय के सामने किसानों का प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 मई 2026

मधुबनी : समाहरणालय के सामने किसानों का प्रदर्शन

Cpi-protest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। बिहार राज्य किसान सभा , बिहार राज्य खेत मजदूर  यूनियन एवं अखिल भारतीय नौजवान संघ के संयुक्त राज्यव्यापी आह्वान पर मधुबनी समाहरणालय के सामने जुझारू प्रदर्शन किया गया । टाउन क्लब मैदान मधुबनी से सैकड़ों किसान मजदूर एवं नौजवानों का जत्था जुलुस के साथ निकलकर शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए समाहरणालय  पहुंचकर किसान- मजदूर -नौजवान विरोधी केंद्र एवं बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोश  व्यक्त कर रहे थे । बाढ़ सुखार का स्थाई समाधान वास्ते बहुउद्देशीय हाई डैम निर्माण , विभिन्न सिंचाई परियोजनों को चालू करने , किसानों के उत्पादनों का न्यूनतम समर्थन मुल्य कानून बनाने , फसल बीमा योजना लागू करने , मनरेगा कानून पुनः बहाल करने  , मजदूरों के लिए 200 दिन वार्षिक कार्य दिवस एवं 600 रु न्यूनतम मजदूरी करने , कृषि को मनरेगा से जोड़ने , बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने अन्यथा 10000 रु मासिक बेरोजगारी भत्ता देने , सभी वृद्धजनों के 3000 रु मासिक पेंशन देने कृषि कानून C 2+50%  लागू करने, सहित बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों पर रोक लगाने एवं अन्य कई सवालों का  मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया । प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मिथिलेश झा ,राज्य परिषद सदस्य मनोज मिश्र ,राकेश कुमार पांडेय , रामनारायण बनरैत, जिला अध्यक्ष सुर्यनारायण महतो , उपेंद्र सिंह , जिला सचिव लक्ष्मण चौधरी , खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष रामनारायण यादव, जिला सचिव तिरपित पासवान,  नौजवान संघ के जिला सचिव संदीप कुमार मिश्र राहुल ,पूर्व राज्य सचिव संतोष कुमार झा , अशेश्वर यादव, भोगी पासवान , अजय कुमार वर्मा , सत्यनारायण राय, आनंद ठाकुर , सहित दर्जनों किसान मजदूर एवं नौजवान संगठन के नेतृत्वकर्ताओं द्वारा किया जा रहा था ।

कोई टिप्पणी नहीं: