मधुबनी (रजनीश के झा), 12 मई । महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी के तत्वावधान में मंगलवार को बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत अकौर पंचायत में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) के कर्मियों, वन स्टॉप सेंटर (OSC) के कर्मियों, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, जीविका के दीदी अधिकार केंद्र के कर्मियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों की सहभागिता रही। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। DHEW के लैंगिक विशेषज्ञ शिवराम मेहरा द्वारा उपस्थित लोगों को पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपने अनुभव एवं समस्याओं को साझा किया, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। “सखी वार्ता” कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल प्रस्तुत की।
मंगलवार, 12 मई 2026
मधुबनी : अकौर पंचायत में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें