दिल्ली : ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) के वार्षिकोत्सव में गूंजा ‘न्यू इंडिया’ का विज़न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मई 2026

दिल्ली : ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) के वार्षिकोत्सव में गूंजा ‘न्यू इंडिया’ का विज़न

New-india-vision-delhi
नई दिल्ली, 12 मई : दिल्ली विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक विरासत वाले कॉलेज ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) में मंगलवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सड़क ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे तथा कारपोरेट अफ़ेयर मामलों के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन को याद किया और कहा कि छात्र जीवन से उनका इस कॉलेज से जुड़ाव रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के तहत हो रहे बदलावों की बात की जिसके द्वारा पढ़ने वालों को शिक्षा के साथ समाज जीवन में जाने के लिए भी तैयार किया जाता है। उन्होंने यह ध्यान दिलाया कि पिछले बारह सालों के दौरान प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में रूपांतरकारी कामों को बढ़ावा दिया है। चाहे कश्मीर में धारा 370 का निरसन हो, या विधायिका में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो।


उन्होंने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि उनको वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में सोचना चाहिए। इससे देश में चुनाव में फ़िज़ूलख़र्च पर तो रोक लगेगी ही विकास का काम भी अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ कॉलेज का नया लोगो भी जारी किया। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर भरत सिंह ने कॉलेज की विरासत का परिचय करवाया और कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की, उन्होंने छात्रों से कहा कि आप इस कॉलेज केवल प्रोडक्ट नहीं इसके पर्पस भी हैं। इस अवसर पर, एफ़एसआई के कार्यकारी निदेशक उमेश कुमार ध्यानी, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान के संस्थापक कुलपति डॉ अजीत कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज बलराम पाणि, प्रसिद्ध वकील और कॉलेज के चेयरमैन श्री जे पी शर्मा, जाने-माने अर्थशास्त्री प्रोफ़ेसर आसमी रज़ा(संयोजक) ने भी छात्रों से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों के लिये पुरस्कार दिये। सभी ने विद्यार्थियों से इस अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे जीवन में आगे बढ़ें और देश, समाज के हित में काम करें एवं अपनी शिक्षा को सार्थक बनायें। सधा हुआ संचालन किया प्रांजल सिंह और शुभ्रा पंत कोठारी ने। 

कोई टिप्पणी नहीं: