सीहोर : पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यक्रमों का सम्मान किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 मई 2026

सीहोर : पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यक्रमों का सम्मान किया गया

Sehore-bjp
सीहोर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में लगभग दो माह तक सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठनात्मक मजबूती का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रदेश से लगभग 14 युवा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इस मौके पर भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं पश्चिम बंगाल में काफी संघर्ष किया है और केन्द्र की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया है।


इन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ। प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता रूप में डॉ. जय रोहाणी, चंद्रशेखर पटेल, करण करोसिया, केपी पावर, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, जुगल शर्मा एवं बृजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: