सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जि़ले में सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में किया टॉप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जि़ले में सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में किया टॉप

Sehore-board-topper
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल इस बात की गवाही देता है कि लगातार कड़ी मेहनत के साथ समर्पण सफलता के मार्ग की प्रशंसा करता है साथ ही उपलब्धि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बनाता है। आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10 वी बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षा परिणाम के बाद सीबीएसई 12 वी बोर्ड में भी शानदार परीक्षा परिणाम से संस्था को गौरान्वित किया एवं परीक्षा में अपना उत्क्रष्ट प्रदर्शन दिया। आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर की ऋचा राठौर और दिव्यांशु सोनी ने ह्यूमैनिटी संकाय में 93.8' अंक हासिल कर आईईएस पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया वही ऋचा राठौर ने पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 100 अंक भी प्राप्त किए। वही आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल की सीहोर निवासी महेक कौशल (ह्यूमैनिटी) की छात्रा ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर ह्यूमैनिटी स्टीम से भोपाल शहर में दूसरा वही ओवरऑल में तीसरा स्थान हस्सिल कर संस्था क गौरान्वित किया। छात्रों की इस विशेष उपलब्धि पर आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर के प्रिन्सपल, वरिष्ठ शिक्षक एवं कोऑर्डिनेटरस ने छात्रों के घर पहुच कर छात्रों सहित उनके पेरेंट्स को तिलक लगाकर एव माला पहना कर सम्मानित किया वही केक काट कर छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस उपलब्धि पर प्रोफ ( श्रीमती) मनीषा कवठेकर, डाइरेक्टर, आईईएस पब्लिक स्कूल ने सभी छात्रो को हार्दिक बधाई दी और छात्रों को इस तरह के मंच पर तैयार करने के लिए माता-पिता के साथ-साथ $फैकल्टि मेम्बर द्वारा की गई प्रयासों की सराहना की। साथ ही बताया के आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रो ने एसओएफ ओलंपियाड एव नेशनल लेवेल विज़ स्पैल बी कॉम्पटिशन में भी अपना परचम लहराया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: